थाना जाखलौन पुलिस ने अमउखेड़ा निवासी युवक के साथ साइबर ठगों द्वारा की गई ₹33,500 की ऑनलाइन ठगी के मामले में कार्यवाही करते हुए पीड़ित की फ्रॉड की हुई रकम पुनः वापस लौटवाई है। पैसा वापस मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर खुशी नजर आई और उसने जाखलौन पुलिस आभार जताया है।