पहसारा में हुई मारपीट में तीन व्यक्ति जख्मी हो गए। जख्मी का इलाज पीएचसी में कराया गया। वार्ड नंबर 12 पहसारा के अरविंद कुमार सहनी ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही अवनीश कुमार सहित चार अन्य व्यक्ति पर जान मारने की नीयत से हमला करने का मामला दर्ज कराया है।