वैर में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन, 8 टीमों ने लिया भाग
वैर। युवाओं की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कुल 8 दलों/टीमों ने भाग लिया। इनमें हिसामिडा मंडल, भोपर मंडल (तरुण), भोपर मंडल (बाल), बझेरा मंडल, केशव शाखा, आजाद शाखा, धरसौनी मंडल तथा बरखेड़ा मंडल शामिल रहे।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल, शील्ड एवं क्रीड़ा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
परिणामों में किशोर वर्ग में आजाद शाखा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बझेरा मंडल द्वितीय रहा। बाल वर्ग में भी प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बालचंद वैर, जतीराम जी, मनमोहन जी, जितेन्द्र सिंह धाकड़, गोविंद धाकड़, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक गोविन्द सिंह धाकड़ (नयावास, वैर), बबलू जी मौलौनी (ACBO), बृजेन्द्र सिंह बझेरा सहित अनेक समाजबंधु, शारीरिक शिक्षक, कोच, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास पर बल दिया।
Weir, Bharatpur | Jul 13, 2026