हैदरगढ़: पट्टी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में परीक्षाफल वितरण और विदाई समारोह, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
हैदरगढ़ क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पट्टी में परीक्षाफल वितरण, विदाई समारोह और 'स्कूल चलो अभियान' के तहत एक कार्यक्रम गुरुवार करीब 2 बजे तक आयोजित किया गया। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी आराधना अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।