छीपाबड़ोद: छबड़ा में दूसरे दिन भी खाद की दुकानें बंद, किसानों को नहीं मिला खाद
छबड़ा में खाद व्यापारियों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही, जिससे खाद की सभी दुकानें बंद रहीं। खरीफ सीजन में बुवाई के लिए खाद लेने आए किसान दुकानों के बाहर बैठकर इंतजार करते दिखे, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। किसानों का कहना है कि SDM के निर्देश के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल रहा है। खरीफ की बुवाई का समय चल रहा है और यूरिया-DAP की सख्त जरूरत है, लेकिन