बारां: कोटडी गांव के किसानों ने माताजी मंदिर से तुमड़ा रोड पक्का करने की मांग को लेकर सांसद कार्यालय में दिया ज्ञापन
Baran, Baran | Apr 30, 2025 कोटड़ी गांव के किसानों ने कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में किसानों ने कोटड़ी माताजी मंदिर से तूमड़ा रोड तक पक्का रास्ता बनाने की मांग की। किसान महापंचायत के महामंत्री लोकेश भंखड ने बताया कि मंदिर से माइनर होते हुए तूमड़ा रोड तक करीब 3 किमी लंबा आम रास्ता है।