Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

विदिशा नगर: विद्यार्थी परिषद ने नवीन कॉलेज में किया प्रदर्शन, विश्वविद्यालय की जांच की मांग

Vidisha Nagar, Vidisha | Jun 12, 2026
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नगर अध्यक्ष अर्पित माथुर के नेतृत्व में नवीन कॉलेज पहुंचकर शुक्रवार दोपहर 1 बजे प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। परिषद कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में नारेबाजी करते हुए बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में शैक्षणिक खामियों एवं आर्थिक अनियमितताओं का आरोप लगाया।

MORE NEWS

कलेक्टर के निर्देशन में आंगनवाड़ी के नन्हे-मुन्हें बच्चों का प्राथमिक विद्यालयों में एक्सपोजर विजिट आयोजित
..
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता कांसवा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों के 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए प्राथमिक विद्यालयों में एक्सपोजर विजिट का आयोजन कराया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय के वातावरण से परिचित कराना तथा प्राथमिक शिक्षा में सहज एवं आनंददायक प्रवेश सुनिश्चित करना है।
    
इसी क्रम में आंगनवाड़ी केंद्र 20/43 के बच्चों को प्राथमिक शाला बरईपुरा का भ्रमण कराया गया, जहां बच्चों का विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से परिचय कराया गया। बच्चों ने विभिन्न खेल आधारित एवं शैक्षणिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे वे खेल-खेल में विद्यालय के वातावरण, अनुशासन एवं सीखने की प्रक्रिया से परिचित हुए। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
    
इसके अतिरिक्त आंगनवाड़ी केंद्र 8/93, 8/94 एवं 8/95 के बच्चों का प्राथमिक सिंधी शाला तथा आंगनवाड़ी केंद्र 10/19 के बच्चों का प्राथमिक शाला नंदवाना में एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। बच्चों ने कक्षाओं का अवलोकन किया, विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ सहभागिता की तथा विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर विद्यालय के वातावरण को निकट से समझा।
   
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस पहल से बच्चों में विद्यालय के प्रति आत्मविश्वास, जिज्ञासा एवं सीखने की रुचि विकसित हो रही है, जिससे उनका प्राथमिक शिक्षा की ओर संक्रमण अधिक सहज और प्रभावी बन सके।

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP #vidisha

कलेक्टर के निर्देशन में आंगनवाड़ी के नन्हे-मुन्हें बच्चों का प्राथमिक विद्यालयों में एक्सपोजर विजिट आयोजित .. कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता कांसवा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों के 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए प्राथमिक विद्यालयों में एक्सपोजर विजिट का आयोजन कराया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय के वातावरण से परिचित कराना तथा प्राथमिक शिक्षा में सहज एवं आनंददायक प्रवेश सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में आंगनवाड़ी केंद्र 20/43 के बच्चों को प्राथमिक शाला बरईपुरा का भ्रमण कराया गया, जहां बच्चों का विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से परिचय कराया गया। बच्चों ने विभिन्न खेल आधारित एवं शैक्षणिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे वे खेल-खेल में विद्यालय के वातावरण, अनुशासन एवं सीखने की प्रक्रिया से परिचित हुए। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त आंगनवाड़ी केंद्र 8/93, 8/94 एवं 8/95 के बच्चों का प्राथमिक सिंधी शाला तथा आंगनवाड़ी केंद्र 10/19 के बच्चों का प्राथमिक शाला नंदवाना में एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। बच्चों ने कक्षाओं का अवलोकन किया, विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ सहभागिता की तथा विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर विद्यालय के वातावरण को निकट से समझा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस पहल से बच्चों में विद्यालय के प्रति आत्मविश्वास, जिज्ञासा एवं सीखने की रुचि विकसित हो रही है, जिससे उनका प्राथमिक शिक्षा की ओर संक्रमण अधिक सहज और प्रभावी बन सके। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

खरीफ बोनी के बीच कृषि विभाग की बड़ी पहल: किसानों को उन्नत बीज वितरण के साथ दी गई तकनीकी जानकारी
..
खरीफ सीजन 2026 में किसानों को बेहतर उत्पादन और आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा उन्नत बीज वितरण एवं तकनीकी मार्गदर्शन का अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड विदिशा द्वारा किसानों की मांग के अनुरूप विभिन्न योजनाओं के तहत गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे किसान समय पर बोनी कर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें।

खरीफ बोनी के दौरान कृषि विस्तार अधिकारी श्री हेमंत गुप्ता द्वारा क्षेत्र के कृषकों से सीधे संपर्क कर उन्हें फसल उत्पादन से संबंधित आवश्यक तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही किसानों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) योजना के अंतर्गत सोयाबीन एवं उड़द मिनीकिट के उन्नत बीजों का पात्रतानुसार वितरण किया गया।

बीज वितरण कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत विदिशा की ग्राम पंचायत अहमदपुर कस्बा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरपंच श्री शिवचरण शर्मा एवं पंचायत सचिव श्री रामदयाल की उपस्थिति में किसानों को उन्नत बीज वितरित किए गए। जनप्रतिनिधियों ने किसानों को शासन की कृषि योजनाओं का लाभ लेने तथा आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कृषि विभाग द्वारा किसानों को केवल बीज उपलब्ध कराने तक सीमित न रहते हुए उन्नत किस्मों के बीज उत्पादन, फसल प्रबंधन, उर्वरक उपयोग एवं कीट-रोग नियंत्रण संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी जा रही है। साथ ही विभाग द्वारा किसानों को बीज उत्पादन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आवश्यक पात्रता, दस्तावेजों की प्रक्रिया एवं ऑनलाइन पंजीयन संबंधी जानकारी भी प्रदान की जा रही है।

उपसंचालक कृषि श्री सचिन जैन एवं प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री विशाल यादव के निर्देशन में विकासखंड में बीज वितरण का कार्य निरंतर जारी है। विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक किसानों तक उन्नत बीज पहुंचाकर खरीफ फसलों की उत्पादकता में वृद्धि करना तथा किसानों की आय बढ़ाने में सहयोग करना है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाकर बेहतर उत्पादन सुनिश्चित करें।

#vidisha

खरीफ बोनी के बीच कृषि विभाग की बड़ी पहल: किसानों को उन्नत बीज वितरण के साथ दी गई तकनीकी जानकारी .. खरीफ सीजन 2026 में किसानों को बेहतर उत्पादन और आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा उन्नत बीज वितरण एवं तकनीकी मार्गदर्शन का अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड विदिशा द्वारा किसानों की मांग के अनुरूप विभिन्न योजनाओं के तहत गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे किसान समय पर बोनी कर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें। खरीफ बोनी के दौरान कृषि विस्तार अधिकारी श्री हेमंत गुप्ता द्वारा क्षेत्र के कृषकों से सीधे संपर्क कर उन्हें फसल उत्पादन से संबंधित आवश्यक तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही किसानों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) योजना के अंतर्गत सोयाबीन एवं उड़द मिनीकिट के उन्नत बीजों का पात्रतानुसार वितरण किया गया। बीज वितरण कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत विदिशा की ग्राम पंचायत अहमदपुर कस्बा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरपंच श्री शिवचरण शर्मा एवं पंचायत सचिव श्री रामदयाल की उपस्थिति में किसानों को उन्नत बीज वितरित किए गए। जनप्रतिनिधियों ने किसानों को शासन की कृषि योजनाओं का लाभ लेने तथा आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कृषि विभाग द्वारा किसानों को केवल बीज उपलब्ध कराने तक सीमित न रहते हुए उन्नत किस्मों के बीज उत्पादन, फसल प्रबंधन, उर्वरक उपयोग एवं कीट-रोग नियंत्रण संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी जा रही है। साथ ही विभाग द्वारा किसानों को बीज उत्पादन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आवश्यक पात्रता, दस्तावेजों की प्रक्रिया एवं ऑनलाइन पंजीयन संबंधी जानकारी भी प्रदान की जा रही है। उपसंचालक कृषि श्री सचिन जैन एवं प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री विशाल यादव के निर्देशन में विकासखंड में बीज वितरण का कार्य निरंतर जारी है। विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक किसानों तक उन्नत बीज पहुंचाकर खरीफ फसलों की उत्पादकता में वृद्धि करना तथा किसानों की आय बढ़ाने में सहयोग करना है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाकर बेहतर उत्पादन सुनिश्चित करें। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

राधारानी की नगरी बरसाना में 13 वर्षीय बालक ने हाथों के बल लगाई सात किमी की परिक्रमा #radharani

राधारानी की नगरी बरसाना में 13 वर्षीय बालक ने हाथों के बल लगाई सात किमी की परिक्रमा #radharani

Vidisha Nagar, Vidisha | Jun 27, 2026

अवैध मुरम भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
..
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को तहसील शमशाबाद क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से भंडारित खनिज मुरम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
     
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा, खनि निरीक्षक विदिशा तथा नायब तहसीलदार शमशाबाद की संयुक्त टीम ने तहसील शमशाबाद स्थित शासकीय भूमि का निरीक्षण किया।
     
निरीक्षण के दौरान शासकीय भूमि पर खनिज मुरम का अवैध रूप से भंडारण पाया गया। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध भंडारित मुरम को जब्त कर संबंधित प्रकरण दर्ज किए गए।
    
कार्रवाई के दौरान अवैध गतिविधियों में प्रयुक्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की गईं। इनमें एक सोनालीका ट्रैक्टर-ट्रॉली (चेसिस नंबर CZXSC224291/3) तथा दूसरी महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली (सीरियल नंबर 21022682) शामिल है। जब्त वाहनों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना करारिया, तहसील विदिशा में सुरक्षित रखा गया है।
     
खनिज विभाग द्वारा संबंधित प्रकरणों में आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई पूर्ण की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज नियम, 2022 के तहत प्रकरण तैयार कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया जारी है।
     
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP #vidisha

अवैध मुरम भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त .. कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को तहसील शमशाबाद क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से भंडारित खनिज मुरम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा, खनि निरीक्षक विदिशा तथा नायब तहसीलदार शमशाबाद की संयुक्त टीम ने तहसील शमशाबाद स्थित शासकीय भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासकीय भूमि पर खनिज मुरम का अवैध रूप से भंडारण पाया गया। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध भंडारित मुरम को जब्त कर संबंधित प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान अवैध गतिविधियों में प्रयुक्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की गईं। इनमें एक सोनालीका ट्रैक्टर-ट्रॉली (चेसिस नंबर CZXSC224291/3) तथा दूसरी महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली (सीरियल नंबर 21022682) शामिल है। जब्त वाहनों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना करारिया, तहसील विदिशा में सुरक्षित रखा गया है। खनिज विभाग द्वारा संबंधित प्रकरणों में आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई पूर्ण की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज नियम, 2022 के तहत प्रकरण तैयार कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

33 के विद्युत लाइन  का कार्य चल रहा है 40 फीट की ऊंचाई पर, असुरक्षित के तरीके से काम करता कर्मचारी

33 के विद्युत लाइन का कार्य चल रहा है 40 फीट की ऊंचाई पर, असुरक्षित के तरीके से काम करता कर्मचारी

Vidisha Nagar, Vidisha | Jun 26, 2026