अंबिकापुर: सरगुजा जिले के घुनघुट्टा सिंचाई जलाशय में अवैध रूप से मछली शिकार का मामला सामने आया
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 6 मई 2026 दिन बुधवार को दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी अनुसार घुनघुट्टा सिंचाई जलाशय में अवैध रूप से मछली शिकार किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार घुनघुट्टा सिंचाई जलाशय क्रमांक टी-13 को दिनांक 18 नवंबर 2019 के आदेश के तहत आदिवासी महुआ सहकारी समिति मर्या-कलगता को 15 नवंबर 2019 से 15 जून 2029 तक लीज पर दिया गया है।