विष्णुगढ़: एनएच-522 दूधमटिया बिजली सबस्टेशन के पास सड़क दुर्घटना, महिला गंभीर
एनएच-522 दूधमटिया बिजली सबस्टेशन के पास सडक दुर्घटना, महिला गंभीर। एनएच-522 हजारीबाग-विष्णुगढ़ मुख्य सडक मार्ग के टाटीझरिया-दूधमटिया बिजली सब स्टेशन के पास शनिवार को एक बाइक दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान बोकारो थर्मल के नारायणपुर ग्राम निवासी दुलिया देवी के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग अस्पताल भेज दिया गया।