हज़ारीबाग: कर्नाटक में विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर की मौत, परिवार में छाया मातम
हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के मडमो निवासी 36 वर्षीय खेमलाल महतो की कर्नाटक में शुक्रवार को मौत हो गई। वह नवंबर 2025 में काम करने कर्नाटक गए थे। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मजदूर नेता सिकंदर अली ने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और सरकार से प्रवासी मजदूरों के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की।