कानपुर: हनुमंत विहार के नारायण पुरवा में कलयुगी बेटे ने मां की चाकू से गोदकर की हत्या, खुद ही पुलिस को दी सूचना
हनुमंत विहार के नारायण पुरवा मेंएक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। मां बीमारी के चलते 10 दिन पहले ही बेटी के यहां इलाज कराने आई हुई थी। तभी बुधवार सुबह बेटे ने मां की चाकू से हत्या कर दी और फिर खुद ही पुलिस को सूचना भी दी।एडीसीपी महेश कुमार ने बुधवार 12:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।