बदायूं: उझानी के लक्ष्मीनगर मोहल्ले में बीमारी से परेशान एक व्यक्ति ने खाया विषाक्त पदार्थ, हुई मौत
Budaun, Budaun | May 9, 2026 बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के रोहान गांव का रहने वाला 42 वर्षीय मनोज पुत्र रामनिवास थाना उझानी कस्बा उझानी के लक्ष्मीनगर मौहल्ले में रहता था। मनोज का लम्बे अर्से से बरेली एक चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। मनोज ने बीमारी से परेशान होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया और उसकी मौत हो गई। मनोज की मौत की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।