Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi
image
image
image
image

भीषण गर्मी में पुलिस भर्ती परीक्षा दे रहे युवाओं की मदद को आगे आए युवा कांग्रेस-एनएसयूआई शरबत वितरण स्टॉल लगाकर किया गया सेवा कार्य शाहजहांपुर | आज शाहजहांपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के संयुक्त नेतृत्व में परीक्षार्थियों की सेवा के लिए पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास शरबत वितरण स्टॉल लगाया गया। अभ्यर्थियों के साथ-साथ राहगीरों और ड्यूटी पर तैनात महिला-पुरुष पुलिसकर्मियों को भी ठंडा पानी व शरबत वितरित किया गया।स्टॉल का उद्घाटन कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना ने फीता काटकर किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस के युवा नेताओं द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्य करते रहना चाहिए, जो समाज की सेवा के साथ-साथ युवाओं को भी प्रेरित करें।युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम जी अवस्थी ने कहा कि भीषण गर्मी में पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए हजारों युवा भाई-बहन बेहद परेशान थे। हमारा कर्तव्य है कि हम उनके साथ खड़े हों। युवा कांग्रेस हमेशा युवाओं की मुश्किलों में उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी। शरबत वितरण छोटा कार्य है, लेकिन इससे यदि किसी अभ्यर्थी को थोड़ी भी राहत मिली तो हमारा प्रयास सार्थक हैएनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी उल हसन ने कहा कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण मौके पर गर्मी से जूझ रहे छात्रों के लिए यह सेवा कार्य एनएसयूआई की छात्र-हितैषी सोच को दर्शाता है। हम छात्रों की हर मुश्किल में उनके साथ हैं। आज का यह कार्यक्रम छात्रों के प्रति हमारी संवेदनशीलता का प्रतीक है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम लगातार चलते रहेंगे।इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष अदीब अहमद, एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष अनुभव कटारिया, युवा जिला महासचिव शिवओम मिश्रा,नितिन तिवारी,सुधांशु मिश्रा,मोहसिन खान,आमिल खान,शाहनवाज खान,अनुभव द्विवेदी,अयान खान, शिवांश मिश्रा,केशव मिश्र,शाश्वत मिश्रा,फरमान खान,उमंग त्रिवेदी, शिवम यादव सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

MORE NEWS