हाजीपुर: सराय थाना क्षेत्र में नानी के घर आए युवक को मामा-मामी ने पीटा, हुआ घायल
सराय थाना क्षेत्र में एक युवक अपने नानी के घर आया था। इसके बाद पूर्व के विवाद को लेकर मामा मामी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते हैं सराय थाने की पुलिस पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। घायल भांजा गोरौल थाना क्षेत्र के सौंधो गांव निवासी रामाशंकर राय का पुत्र मनीष कुमार बताया गया।