सौसर: कच्चीढाना दामनी गांव में शॉर्ट सर्किट से आग, 4 मवेशियों की जलकर मौत, 7 किसानों के कोठे राख, 6 दमकल ने पाया काबू
कच्चीढाना दामनी गांव में 4 मवेशियों की जिंदा जलकर मौत 7 किसानों के कोठे राख 6 दमकल ने पाया काबू, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका सौसर तहसील के कच्चीढाना दामनी गांव में शनिवार शाम आग ने भारी तबाही मचाई। इस भीषण आग में सात किसानों के खेतों में बने कोठे (शेड) जलकर राख हो गए। सबसे दुखद बात यह रही कि आग की चपेट में आने से चार मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई।