गुरुआ: भारतीपुर गांव में शरारती तत्वों ने महिला के साथ की मारपीट, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
Gurua, Gaya | Feb 11, 2024 भारतीपुर गांव निवासी महिला चांदनी सिंह के घर में घुसकर शरारती तत्वों ने मारपीट की है। जिससे उक्त महिला गंभीर रुप से चोटिल हो गई। पीड़ित महिला ने पूरी घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया कि पुलिस घटना की जानकारी पाकर भारतीपुर गांव में पहुंचकर मामले की छानबीन करने में जुटी है।