गुरुआ: गुरुआ प्रखण्ड भर में आय प्रमाण पत्र के पेच में फॉर्म भरने से वंचित हो रहे बेरोजगार
Gurua, Gaya | Feb 10, 2024 अंचल कर्मियों की मनमानी की वजह से बिहार लघु उद्यमी योजना का आवेदन करने से गुरूआ प्रखण्ड के बेरोजगार वंचित हो रहे हैं। जबकि, आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी तक ही है। युवा रोज आटीपीएस सेंटर, अंचल कार्यालय और उद्योग विभाग का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, समस्या का निदान नहीं हो रहा है। चिंता यह कि आय प्रमाणपत्र न बनने की स्थिति में लाभ से वंचित रह जाएंगे।