वायरल वीडियो में एक होटल में समाजसेवी सुभाष ठाकुर द्वारा अपनी ही बुआ के घर में चोरी के आरोपी व्यक्ति को पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी बुआ के लिए घर से 1.5 लाख की चोरी की है और एक दूसरे घर से भी 1.5 लाख के करीब चोरी की है आज जब आरोपी व्यक्ति पकड़ा गया तो उसके कब्जे से करीब 1 किलो चांदी लगभग 30 ग्राम सोना, एक चंद्रहार समेत जो कि 5 -6000 में ही बेच दिया चोरी का अन्य सामान बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ सामान पहले ही बेच चुका था। वहीं, सुभाष ठाकुर ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना मनाली में पहले से ही कई मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
Kullu, Kullu | Oct 4, 2026