जगदीशपुर: गंगा का जलस्तर बढ़ने से शंकरपुर-रत्तीपुर की निचली बस्तियां डूबीं, ग्रामीण ऊंचे स्थानों पर पहुंचे
गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के बाद नाथनगर प्रखंड के शंकरपुर, रत्तीपुर बैरिया समेत करीब आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। निचली बस्तियों में पानी फैलने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।