कांके: मोरहाबादी इलाके में नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्रवाई, युवकों को दिलाई गई शपथ
Kanke, Ranchi | Jun 16, 2026 मोरहाबादी इलाके में नशा मुक्ति अभियान के तहत सोमवार की रात करीब दस बजे कार्रवाई की गई। इस दौरान युवकों को नशा नहीं करने की दिलाई शपथ गई। बता दें कि नशा मुक्ति अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर नशा करते पाए गए कुछ युवकों को पकड़कर नशा नहीं करने की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्हें भविष्य में नशा से दूर रहने की हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया।