विजयीपुर: अघैला मिश्र गांव में दिनदहाड़े घर में चोरी, लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हुए चोर, जांच में जुटी पुलिस।
गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के अघैला मिश्र गांव में दिनदहाड़े चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये मूल्य के गहनों की चोरी कर ली। बताया जाता है कि घर के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोर घर में घुस गए और अलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़क