मिर्ज़ापुर: पड़री थाना क्षेत्र के 6 गांवों में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीणों में टैंकरों से पानी भरने के लिए जुटी भीड़
पड़री थाना क्षेत्र के दाढ़ीराम लोरिया सिद्धि और बिरोहिया सहित लगभग 6 गांव में इन दिनों भीषण पेयजल संकट गहरा गया है। पानी की कमी के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी दैनिक जरूरत के लिए टैंकरों पर निर्भर है लगातार गिरते भूजल अस्तर और पेयजल स्रोतों को सूखने से यह समस्या बनी है। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने अधिकारियों से लगाई गुहार।