आरा: बेलघाट महुली गांव में दीवार तोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से मिस्त्री हुआ घायल, आरा सदर अस्पताल में हुआ भर्ती
Arrah, Bhojpur | Mar 2, 2024 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट महुली गांव में मिस्त्री अमित कुमार ग्राइंडर मशीन से दीवार तोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। इस घटना में मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मिस्त्री को आनन फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।