आरा: बेल घाट महुली में करंट लगने से बिजली मिस्त्री हुआ जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Arrah, Bhojpur | Mar 2, 2024 मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेल घाट महुली में एक युवक करंट लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान बेल घाट महुली निवासी प्रदीप प्रसाद के पुत्र अमित कुमार के रुप में हुई है। वायरिंग करने के दौरान ग्राइंडर मशीन से करंट लगने से युवक घायल हुआ था जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।