आरा: औरैया टोला के समीप अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार रिटायर्ड दरोगा की हुई मौत, बड़ा भाई हुआ घायल
Arrah, Bhojpur | Mar 2, 2024 पिरो थाना क्षेत्र के औरैया टोला के समीप अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार रिटायर्ड दरोगा की मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में बड़ा भाई घायल हुआ है उसे इलाज के लिए पिरो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान धनगाई थाना क्षेत्र के महुरहि के कमेश्वर सिंह थे जबकि बड़े भाई जनेश्वर सिंह है। मृतक के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।