मोहनलालगंज: शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा का शोषण, युवक को पॉक्सो एक्ट के तहत किया गया गिरफ्तार
लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा के साथ शारीरिक शोषण करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, करीब तीन वर्ष पहले जब वह कक्षा 10 की छात्रा और नाबालिग थी, तब उसकी पहचान शिवढरा गांव निवासी गौरव से हुई थी। आरोप है कि युवक ने स्कूल आने-जाने के दौरान उससे संपर्क साधा और धीरे-धीरे शादी