कोडरमा: झुमरी तिलैया: धोखाधड़ी कर फरार आरोपी, कोर्ट ने दिया कुर्की का आदेश
झुमरी तिलैया में प्रॉपर्टी के नाम पर लाखों रुपये लेकर फरार हुए आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कुर्की का आदेश जारी किया है। पीड़ित संजय सिंह ने बुधवार को 12 बजे बताया कि जसमीत छाबड़ा, हरभजन छाबड़ा, ममता छाबड़ा और क्षितिज छाबड़ा ने मिलकर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कर कुल लगभग 93 लाख 59 हजार रुपये लिए थे।