सहारनपुर: सांसद इमरान मसूद ने पेपर लीक और बेरोजगारी पर की प्रेसवार्ता, सरकार पर साधा निशाना, बोले- शिक्षा व्यवस्था बदहाल
सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मंगलवार दोपहर 1 बजे पत्रकार वार्ता कर देश की शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने में विफल रही है। सांसद ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में 23 राष्ट्रीय परीक्षाओं और 90 से अधिक भर्ती व प्रवेश परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं।