इटावा: इकदिल थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, मेडिकल प्रक्रिया के बाद कोर्ट में किया पेश
Etawah, Etawah | Mar 21, 2024 इकदिल थाना पुलिस आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त, जाटवपुरी निवासी फुरकान पुत्र इकरामुदीन को पुलिस ने पिलखर नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया, जिसके बाद गुरुवार को पुलिस ने उसका जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण करवाते हुए, न्यायालय के पेश कर दिया।