इटावा: एसएसपी संजय कुमार ने शस्त्र धारकों से की अपने शस्त्र जमा करने की अपील, सदर क्षेत्र में शस्त्र दुकानों को किया चेक
Etawah, Etawah | Mar 21, 2024 जनपद में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत एसएसपी संजय कुमार ने कोतवाली इलाके में स्थित शस्त्र की दुकानों को चेक किया। इस दौरान एसएसपी ने शस्त्र धारकों को अपने अपने शस्त्र जमा करने के संबंध में अपील की है। इस मौके पर शहर के कई दुकानों को चेक किया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।