लंभुआ: चांदा के शाहपुर में बिजली बिल जमा न करने पर दबंगों ने की युवक की पिटाई, केस दर्ज
चांदा थानाक्षेत्र के शाहपुर के शैलेन्द्र कुमार पुत्र बालमुकुंद ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि बिजली बिल न जमा करने के विवाद को लेकर सुनील कुमार,प्रदीप कुमार,अर्श कुमार,मंजू देवी व रजनी ने लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी।उक्त लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की।पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।