लंभुआ: तहसील लंभुआ में SDM की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, फरियादियों की शिकायतों का हुआ निस्तारण
लंभुआ तहसील में SDM विदुषी सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को आयोजित किया गया।समाधान दिवस में 107 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 62 राजस्व विभाग,16 पुलिस विभाग,14 विकास विभाग व 11 अन्य विभाग से शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से चार शिकायतों का निस्तारण किया गया बाकी शिकायतों का निस्तारण करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।