लंभुआ: लंभुआ पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को गुजरात के बडियादेव से गिरफ्तार किया, भेजा जेल
पाक्सो एक्ट के आरोप में वांछित चल रहे प्रतापगढ़ जिले के दिलीपुर थानाक्षेत्र के हठेठी निवासी राहुल उर्फ मिथिलेश पुत्र बबलू को लंभुआ पुलिस ने CDR से प्राप्त लोकेशन के आधार पर गुजरात के थाना बरनामा क्षेत्र के बडियादेव से गिरफ्तार किया है।पुलिस विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल को जेल भेज दिया है।