Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने अवैध हथियार बरामदगी मामले में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

Bhiwani, Bhiwani | Jul 29, 2026

MORE NEWS

पारिवारिक समारोह बना सामाजिक क्रांति का मंच
महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट ने दिलाई नशा मुक्ति, जल-पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की शपथ
आने वाली पीढिय़ों के उज्ज्वल व सुरक्षित भविष्य के लिए संकल्प लेकर कार्य करना जरूरी : रमेश सैनी
भिवानी, 27 जुलाई : सामाजिक सरोकारों और जनकल्याणकारी कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट ने एक बार फिर समाज को नई दिशा देने का सराहनीय प्रयास किया है। ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने हाल ही में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में पहुंचकर केवल खुशियां ही साझा नहीं कीं, बल्कि उस अवसर को एक सामाजिक चेतना और बदलाव के मंच में बदल दिया। यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के महासचिव विजय सिंहमार व उपाध्यक्ष रिंकू ख्यालीराम ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नागरिकों को नशा मुक्ति, जल एवं पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता अपनाने की संकल्पबद्ध शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंचे महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी ने स्वयं सभी उपस्थित लोगों को इन तीनों महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में उतारने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि कोई भी पारिवारिक या सामाजिक आयोजन केवल खान-पान और उत्सव तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि ऐसे मौकों पर जब समाज के लोग एक साथ जुटते हैं, तो हमें अपनी आने वाली पीढिय़ों के उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के लिए संकल्प भी लेने चाहिए। नशा आज हमारी युवा पीढ़ी को अंदर से खोखला कर रहा है, इसलिए हर परिवार का यह कर्तव्य है कि वे अपने घर और समाज को नशा मुक्त बनाएं। इसके साथ ही, जल है तो कल है और स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है। हमें पानी की हर एक बूंद को बचाना होगा, अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे और अपने आसपास स्वच्छता को अपनाना होगा। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि वे कभी भी किसी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों से जागरूक करेंगे। जल की बर्बादी को रोकेंगे तथा पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए पौधारोपण करेंगे। अपने घर, गली और मोहल्ले में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग देंगे। इस अवसर पर प्रिंसिपल श्राीराम, चौथमल सैनी, शैतान सिंह, ताराचंद चंद, राजेश मीना, उषा, महावीर प्रसाद, मूलचंद सैनी, रामस्वरूप, बाबूल, जय सिंह, प्रभात सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

पारिवारिक समारोह बना सामाजिक क्रांति का मंच महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट ने दिलाई नशा मुक्ति, जल-पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की शपथ आने वाली पीढिय़ों के उज्ज्वल व सुरक्षित भविष्य के लिए संकल्प लेकर कार्य करना जरूरी : रमेश सैनी भिवानी, 27 जुलाई : सामाजिक सरोकारों और जनकल्याणकारी कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट ने एक बार फिर समाज को नई दिशा देने का सराहनीय प्रयास किया है। ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने हाल ही में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में पहुंचकर केवल खुशियां ही साझा नहीं कीं, बल्कि उस अवसर को एक सामाजिक चेतना और बदलाव के मंच में बदल दिया। यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के महासचिव विजय सिंहमार व उपाध्यक्ष रिंकू ख्यालीराम ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नागरिकों को नशा मुक्ति, जल एवं पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता अपनाने की संकल्पबद्ध शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंचे महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी ने स्वयं सभी उपस्थित लोगों को इन तीनों महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में उतारने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि कोई भी पारिवारिक या सामाजिक आयोजन केवल खान-पान और उत्सव तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि ऐसे मौकों पर जब समाज के लोग एक साथ जुटते हैं, तो हमें अपनी आने वाली पीढिय़ों के उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के लिए संकल्प भी लेने चाहिए। नशा आज हमारी युवा पीढ़ी को अंदर से खोखला कर रहा है, इसलिए हर परिवार का यह कर्तव्य है कि वे अपने घर और समाज को नशा मुक्त बनाएं। इसके साथ ही, जल है तो कल है और स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है। हमें पानी की हर एक बूंद को बचाना होगा, अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे और अपने आसपास स्वच्छता को अपनाना होगा। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि वे कभी भी किसी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों से जागरूक करेंगे। जल की बर्बादी को रोकेंगे तथा पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए पौधारोपण करेंगे। अपने घर, गली और मोहल्ले में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग देंगे। इस अवसर पर प्रिंसिपल श्राीराम, चौथमल सैनी, शैतान सिंह, ताराचंद चंद, राजेश मीना, उषा, महावीर प्रसाद, मूलचंद सैनी, रामस्वरूप, बाबूल, जय सिंह, प्रभात सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 29, 2026

संस्कृति और संस्कारों से मिली बच्चों की सफलता : प्रतिभा सम्मान समारोह में किया सम्मानित
जीवन मे अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का आधार है खेल : वजीर मान
भिवानी, 27 जुलाई : गांव कुडल स्थित वीर शहीद बनवारी लाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे गांव और विद्यालय का नाम रोशन किया है। खिलाडिय़ों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर म्हारी संस्कृति हमारे संस्कार समिति द्वारा एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर विजेता बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-14 एवं अंडर-17 (लडक़े व लड़कियां) दोनों टीमों ने कबड्डी में प्रथम स्थान हासिल कर खण्ड चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एथलेटिक्स और व्यक्तिगत खेल स्पर्धाओं में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
     प्रतियोगिता में कबड्डी में पायल ने 35 अंक बनाकर तथा अनुज ने 30 अंक बनाकर बेस्ट रेडर का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा लांग जंप के अंडर-14 बालिका वर्ग में रक्षा ने द्वितीय स्थान, अंडर-17 में निकिता ने प्रथम तथा पायल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार बालक वर्ग में अंडर-14 आयु वर्ग में प्रिंस ने तृतीय स्थान तथा अंडर-17 आयु वर्ग में महेश ने प्रथम स्थान हासिल किया। वही 100 मीटर दौड़ में सलीम और अंडर-17 में पायल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर दौड़ में ईशा और कंगना ने अपने-अपने वर्ग में बाजी मारी।
      सम्मान समारोह में बतौर मुख्यअतिथि एसीआई निदेशक एवं हरियाणा खेल संघ से जुड़े वजीर मान ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का आधार बनते हैं। शिक्षा और खेल दोनों में ही संस्कार और अनुशासन का बड़ा महत्व है। कुडल के बच्चों ने जिस समर्पण और मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है, वह प्रेरणादायक है। सही दिशा और सहयोग मिले तो ग्रामीण प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकती हैं।
      इस मौके पर प्राचार्य जयवीर ने कहा कि विद्यालय परिवार अपने सभी प्रतिभावान खिलाडिय़ों, समिति और अतिथियों का धन्यवाद करता है। बच्चों का यह प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय आगे भी खेलों में इसी तरह के उत्कृष्ट प्रदर्शन को जारी रखेगा। कार्यक्रम के दौरान म्हारी संस्कृति हमारे संस्कार समिति के प्रतिनिधि उमेद सिंह लौर ने कहा कि समारोह में आए सभी अतिथियों, खिलाडिय़ों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार। बच्चों को उनकी संस्कृति और संस्कारों से जोडक़र आगे बढ़ाना ही समिति का मूल ध्येय है।
      इस अवसर पर मुख्य शिक्षक कंवर भान दहिया, नागर साहब, सतवीर पंघाल, कोच विक्रम, कैलाश शर्मा, प्रताप सिंह, बिजेंद्र, जिले सिंह, प्रकाश कसंवा, भृगु पंडित, सत्यवान, सुरेश भारद्वाज, यशवीर, अजय कुमार, अनुलता, मीना, विजया, रितु, विनोद, पवन, दीपक, प्रविन्द्र, राजेश सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावक एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संस्कृति और संस्कारों से मिली बच्चों की सफलता : प्रतिभा सम्मान समारोह में किया सम्मानित जीवन मे अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का आधार है खेल : वजीर मान भिवानी, 27 जुलाई : गांव कुडल स्थित वीर शहीद बनवारी लाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे गांव और विद्यालय का नाम रोशन किया है। खिलाडिय़ों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर म्हारी संस्कृति हमारे संस्कार समिति द्वारा एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर विजेता बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-14 एवं अंडर-17 (लडक़े व लड़कियां) दोनों टीमों ने कबड्डी में प्रथम स्थान हासिल कर खण्ड चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एथलेटिक्स और व्यक्तिगत खेल स्पर्धाओं में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। प्रतियोगिता में कबड्डी में पायल ने 35 अंक बनाकर तथा अनुज ने 30 अंक बनाकर बेस्ट रेडर का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा लांग जंप के अंडर-14 बालिका वर्ग में रक्षा ने द्वितीय स्थान, अंडर-17 में निकिता ने प्रथम तथा पायल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार बालक वर्ग में अंडर-14 आयु वर्ग में प्रिंस ने तृतीय स्थान तथा अंडर-17 आयु वर्ग में महेश ने प्रथम स्थान हासिल किया। वही 100 मीटर दौड़ में सलीम और अंडर-17 में पायल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर दौड़ में ईशा और कंगना ने अपने-अपने वर्ग में बाजी मारी। सम्मान समारोह में बतौर मुख्यअतिथि एसीआई निदेशक एवं हरियाणा खेल संघ से जुड़े वजीर मान ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का आधार बनते हैं। शिक्षा और खेल दोनों में ही संस्कार और अनुशासन का बड़ा महत्व है। कुडल के बच्चों ने जिस समर्पण और मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है, वह प्रेरणादायक है। सही दिशा और सहयोग मिले तो ग्रामीण प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकती हैं। इस मौके पर प्राचार्य जयवीर ने कहा कि विद्यालय परिवार अपने सभी प्रतिभावान खिलाडिय़ों, समिति और अतिथियों का धन्यवाद करता है। बच्चों का यह प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय आगे भी खेलों में इसी तरह के उत्कृष्ट प्रदर्शन को जारी रखेगा। कार्यक्रम के दौरान म्हारी संस्कृति हमारे संस्कार समिति के प्रतिनिधि उमेद सिंह लौर ने कहा कि समारोह में आए सभी अतिथियों, खिलाडिय़ों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार। बच्चों को उनकी संस्कृति और संस्कारों से जोडक़र आगे बढ़ाना ही समिति का मूल ध्येय है। इस अवसर पर मुख्य शिक्षक कंवर भान दहिया, नागर साहब, सतवीर पंघाल, कोच विक्रम, कैलाश शर्मा, प्रताप सिंह, बिजेंद्र, जिले सिंह, प्रकाश कसंवा, भृगु पंडित, सत्यवान, सुरेश भारद्वाज, यशवीर, अजय कुमार, अनुलता, मीना, विजया, रितु, विनोद, पवन, दीपक, प्रविन्द्र, राजेश सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावक एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 29, 2026

Bhiwani, Bhiwani | Jul 29, 2026

महाराजा श्री दक्ष प्रजापति जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित किया जाए एवं भिवानी में शीघ्र बनाया जाए प्रजापति प्रवेश द्वार : संतोष देवी

भिवानी, 27 जुलाई। महाराजा श्री दक्ष प्रजापति जयंती के पावन अवसर पर आज लोहड़ बाजार स्थित कुम्हारों की गली में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ महाराजा श्री दक्ष प्रजापति जी का स्मरण किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा समाज की एकता, संगठन एवं उत्थान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय परिवर्तन पार्टी (एल.बी.) की राष्ट्रीय मुख्य महासचिव संतोष देवी ने कहा कि महाराजा श्री दक्ष प्रजापति समाज के गौरव, श्रम, स्वाभिमान और राष्ट्र निर्माण के प्रतीक हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार से मांग करते हुए कहा कि महाराजा श्री दक्ष प्रजापति जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित किया जाए, ताकि समाज के लोग पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ इस दिवस को मना सकें।

उन्होंने आगे कहा कि भिवानी शहर में महाराजा श्री दक्ष प्रजापति के नाम से एक भव्य प्रजापति प्रवेश द्वार का निर्माण शीघ्र कराया जाए, जिससे समाज की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहचान को स्थायी सम्मान मिल सके। संतोष देवी ने कहा कि प्रजापति समाज की महिलाओं ने हमेशा परिवार, समाज और संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज आवश्यकता है कि महिला शक्ति को सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में और अधिक अवसर एवं सम्मान प्रदान किया जाए। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है।

इस अवसर पर हिमांशु जालंधरा ने कहा कि हरियाणा सरकार को हरियाणा माटी कला बोर्ड के चेयरमैन की नियुक्ति शीघ्र करनी चाहिए, ताकि प्रजापति समाज को उसका उचित प्रतिनिधित्व और अधिकार मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रजापति समाज के कल्याण एवं माटी कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ आज भी अनेक पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच पा रहा है। यदि माटी कला बोर्ड में शीघ्र चेयरमैन की नियुक्ति की जाती है तो सरकार और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा पात्र लाभार्थियों तक सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा। इससे पारंपरिक माटी कला को भी नई पहचान मिलेगी और समाज के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को गति प्राप्त होगी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने महाराजा श्री दक्ष प्रजापति के आदर्शों को अपनाने तथा समाज में एकता, भाईचारे और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव संतोष देवी, सोना देवी, कौशल्या देवी, कमलेश देवी, रेणुबाला, वीरमती देवी, ज्योति, सुनीता, मोनिका वर्मा, निर्मल देवी सहित समाज की अनेक मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महाराजा श्री दक्ष प्रजापति जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित किया जाए एवं भिवानी में शीघ्र बनाया जाए प्रजापति प्रवेश द्वार : संतोष देवी भिवानी, 27 जुलाई। महाराजा श्री दक्ष प्रजापति जयंती के पावन अवसर पर आज लोहड़ बाजार स्थित कुम्हारों की गली में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ महाराजा श्री दक्ष प्रजापति जी का स्मरण किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा समाज की एकता, संगठन एवं उत्थान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय परिवर्तन पार्टी (एल.बी.) की राष्ट्रीय मुख्य महासचिव संतोष देवी ने कहा कि महाराजा श्री दक्ष प्रजापति समाज के गौरव, श्रम, स्वाभिमान और राष्ट्र निर्माण के प्रतीक हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार से मांग करते हुए कहा कि महाराजा श्री दक्ष प्रजापति जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित किया जाए, ताकि समाज के लोग पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ इस दिवस को मना सकें। उन्होंने आगे कहा कि भिवानी शहर में महाराजा श्री दक्ष प्रजापति के नाम से एक भव्य प्रजापति प्रवेश द्वार का निर्माण शीघ्र कराया जाए, जिससे समाज की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहचान को स्थायी सम्मान मिल सके। संतोष देवी ने कहा कि प्रजापति समाज की महिलाओं ने हमेशा परिवार, समाज और संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज आवश्यकता है कि महिला शक्ति को सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में और अधिक अवसर एवं सम्मान प्रदान किया जाए। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। इस अवसर पर हिमांशु जालंधरा ने कहा कि हरियाणा सरकार को हरियाणा माटी कला बोर्ड के चेयरमैन की नियुक्ति शीघ्र करनी चाहिए, ताकि प्रजापति समाज को उसका उचित प्रतिनिधित्व और अधिकार मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रजापति समाज के कल्याण एवं माटी कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ आज भी अनेक पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच पा रहा है। यदि माटी कला बोर्ड में शीघ्र चेयरमैन की नियुक्ति की जाती है तो सरकार और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा पात्र लाभार्थियों तक सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा। इससे पारंपरिक माटी कला को भी नई पहचान मिलेगी और समाज के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को गति प्राप्त होगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने महाराजा श्री दक्ष प्रजापति के आदर्शों को अपनाने तथा समाज में एकता, भाईचारे और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव संतोष देवी, सोना देवी, कौशल्या देवी, कमलेश देवी, रेणुबाला, वीरमती देवी, ज्योति, सुनीता, मोनिका वर्मा, निर्मल देवी सहित समाज की अनेक मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 29, 2026

सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने अवैध हथियार बरामदगी मामले में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार - Bhiwani News