चाचौड़ा: चाचौड़ा में शासकीय विभागों के पेंशनरों में डर का माहौल, सुरक्षा को लेकर एसडीएम एसडीओपी ने थाने में कि पेंशनरों की बैठक
Chachaura, Guna | Jun 14, 2026 चाचौड़ा में विभिन्न शासकीय विभागों के सेवानिवृत कर्मचारी पेंशनरों में डर का माहौल ओर सुरक्षा को लेकर पेंशनरों ने चिंता जाहिर कर नाराजगी जताई। 14 जून को चाचौड़ा एसडीएम रवि मालवीय एसडीओपी मनोज झा ने क्षेत्र के सभी पेंशनरों के साथ चाचौड़ा थाने में बैठक की। सभी पेंशनरों की सूची देने, कोई भी समस्या पर तत्काल सूचित करने और शिकायतों की जांच कार्यवाही की बात कही है।