जशपुर: जशपुर सीजीआईटी में एआई, रोबोटिक्स और आईओटी की पढ़ाई शुरू, प्रवेश बढ़ाने पर जोर दिया गया
जशपुर जिले के शासकीय सीजीआईटी (छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) में अब पारंपरिक इंजीनियरिंग के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) जैसे आधुनिक तकनीकी पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। वर्ष 2023 में पॉलिटेक्निक संस्थान को अपग्रेड कर सीजीआईटी बनाया गया था। फिलहाल पॉलिटेक्निक में दूसरे चरण तक 9 विद्यार्थियों ने प्रवेश लि