गुमला: मिर्गी का दौरा पड़ने से महिला चूल्हे में गिरी, गंभीर रूप से झुलसी
Gumla, Gumla | Mar 31, 2026 गुमला जिले के फोरी जुंगा टोली में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। 55 वर्षीय विसनी देवी खाना बनाने के दौरान अचानक चूल्हे में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गईं। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 7 बजे वह घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक उनकी साड़ी में आग लग गई और कमर के ऊपर का हिस्सा बुरी तरह जल गया। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था।