डीग: खोह में महिला कांग्रेस ने महंगाई और नीट मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा, किया प्रदर्शन
Deeg, Bharatpur | May 15, 2026 जिले के खोह कस्बे में गुरुवार को महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें, महिला आरक्षण और नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर कार्यकर्ताओं ने खोह चौराहे पर धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका गया।