फतुहा: मौजीपुर स्टेट हाईवे के किनारे खड़े एक ट्रक में अचानक लगी आग
Fatwah, Patna | May 31, 2026 रविवार को नदी थाना क्षेत्र के मौजीपुर स्टेट हाईवे के किनारे खड़ी एक हाईवा ट्रक में अचानक आग लग गई है। देखते ही देखते हाइवा ट्रक के केबिन धु धु कर जलने लगा। सूचना मिलते ही नदी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। संजोग था कि ट्रक के केबिन में कोई व्यक्ति नहीं था। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की बात बतायी जा रही है।