क्षेत्र के ग्राम करेली में अब जल्द ही भव्य बारात घर (सामुदायिक केंद्र) का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा 65 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि क्षेत्रीय विधायक विवेक कुमार वर्मा के अथक प्रयासों का परिणाम है।