स्याना: ग्राम घंसूरपुर में पड़ोसी के साथ झगड़ा कर रहे पिता-पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | Jun 7, 2026
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घंसूरपुर में पड़ोसी के साथ झगड़ा कर रहे पिता पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार को कोतवाली प्रभारी राम नारायण सिंह ने बताया कि ग्राम घंसूरपुर निवासी कुमारपाल व मोहित गांव में पड़ोसी के साथ झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई।