चांदपुर: चांदपुर के दतियाना गांव में जंगल से भटक कर आए हिरन के दो शावकों का वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिजनौर में शनिवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार चांदपुर क्षेत्र के गांव दतियाना में कुत्तों के हमले से जंगल से भटक कर हिरन के दो शावक गांव में घुस आए गांव के लोगों ने उन्हें सुरक्षित एक कमरे में बंद कर लिया और वन विभाग को सूचित किया वन विभाग की टीम ने दोनों शावकों का रेस्क्यू सुरक्षित वन आरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया है।