रामनगर: रामनगर में स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली निकाली गई, चेयरमैन रामशरण पाठक ने रैली को हरी झंडी दिखाई
आदर्श नगर पंचायत रामनगर में स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली निकाली गई।रामनगर चेयरमैन रामशरण पाठक के द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चों को विद्या से जोड़ना और शिक्षा के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र शहीद कई लोग मौजूद रहे।