जौनपुर: आईजीआरएस समीक्षा बैठक में चार विभागों पर डीएम नाराज, दिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
जौनपुर में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। सूचना विभाग द्वारा शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुन