ललितपुर: जरावली में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से इकलौते पुत्र की मौत के मामले में परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार
ग्राम जरावली में अचानक हुई बे मौसम बारिश के दौरान अपने परिजनों के साथ बकरी बांधते समय अचानक आकाशीय बिजली गिरने से प्रसन्न पुत्र अभिराज उम्र करीब 13 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं तीन बकरियां की मौत हो गई। उक्त मामले में प्रसन्न को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर्स की टीम ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।