गुमला: वृंदा पंचायत की मुखिया ने विक्षिप्त महिला व बेटी को ग्राम टोंगरी टोली में परिजनों को सौंपा, पब्लिक ऐप की खबर का हुआ असर
Gumla, Gumla | Jul 6, 2025 तीन दिन पहले मानसिक रूप से विक्षिप्त 30 वर्षीय महिला अपनी बच्ची के साथ भटक कर गुमला प्रखंड के बृंदा पंचायत के ग्राम टोंगरी टोली पहुंची थी। गांव की महिला लक्ष्मी खड़ियाइन ने दोनों को अपने घर में तीन दिन तक रखा। खाना खिलाया। इस दौरान रविवार दिन के 2 बजे बृंदा पंचायत की मुखिया सत्यवती देवी ने नाथपुर पंचायत के मुखिया नेल्सन सोरेंग से संपर्क किया।