कोडरमा: तिलैया थाना में चोरी की वारदात, नकदी, जेवर और बाइक ले उड़े चोर
झुमरी तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 स्थित विश्राम बाग कृष्णापुरी मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू यादव के घर में शुक्रवार रात चोर घुस गए और करीब 40 हजार रुपये नकद, कुछ जेवरात तथा एक मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गए।