नीमडीह: झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी, कई गांवों में मचाया उत्पात, ग्रामीणों में दहशत
झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह करीब पांच बजे तक जमकर उत्पात मचाया, जिससे नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के बाना, पितकी और जामडीह गांवों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. हाथी के अचानक गांवों में घुसने से ग्रामीण पूरी रात दहशत के साये में गुजारने को मजबूर हो गए. जानकारी के अनुसार, हाथी सबसे पहले देर रात बाना गांव पहुंचा, जहां उसने इधर-उध