बिंदकी: मंडराव गांव के समीप खेत में गेहूं के डंठल में लगी आग से भूसे की ढेर में भी लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाया, मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के मंडराव गांव के समीप मशीन से काटने के बाद खड़े गेहूं के डंठल में अज्ञात कारण से सोमवार को दिन में करीब 1:00 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ती गई और खेत में लगे एक किसान के भूसे के ढ़ेर में आग लग गई। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह से बुझाने का काम किया।