गोरखपुर: पुलिस लाइन में सब्सिडियरी कैंटीन का एडीजी जोन ने फीता काटकर किया उद्घाटन
एडीजी जोन डॉ के एस प्रताप कुमार पुलिस जवानों को सस्ते दामों में घरेलू सामान उपलब्ध कराने के लिए सब्सिडियरी कैंटीन का फीता काट कर उद्घाटन किया। कैंटीन में मौजूद 100 से अधिक रोजमर्रा की वस्तुओं का अवलोकन करते हुए कहा कि पुलिस जवानों को पुलिस लाइन में सब्सिडियरी कैंटीन खुल जाने से अन्य दुकानों की अपेक्षा 30 से 35% सस्ते दामों में समान मिलेगा।